⚖️
CHAPTER 9 OF 13 ⏱️ ~4 min read • Dr. Vivek Tiwari (IMS-BHU)

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 एवं रूल्स 1945

🎯 Chapter MCQs ⊞ All Chapters
⚖️ ★ अध्याय 9 (CHAPTER 9) ★

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 एवं रूल्स 1945

▶ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट का ऐतिहासिक विकासक्रम (Legislative History)

वर्ष (Year) महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाक्रम (Milestone Event)
1920 ब्रिटिश भारत में अपमिश्रित व निम्न गुणवत्ता की औषधियों के विरुद्ध प्रारंभिक मांग।
1927 सर हारून जाफर (Sir Haroon Jafar) एवं सर हेनरी गिडने (Sir Henry Gidney) द्वारा विधान परिषद में प्रस्ताव।
1930 कर्नल सर रामनाथ चोपड़ा (Col. Sir R. N. Chopra) की अध्यक्षता में 'Drug Enquiry Committee' (DEC) का गठन।
1940 मूल ड्रग एक्ट (Drug Act, 1940) संसद द्वारा पारित किया गया। प्रारंभ में यह केवल एलोपैथिक दवाओं तक सीमित था।
1963 ऐतिहासिक संशोधन: इसमें 'Cosmetics' शब्द जोड़ा गया (Drugs and Cosmetics Act, 1940) तथा आयुर्वेदिक, सिद्ध एवं यूनानी (ASU) औषधियों को भी इसके दायरे में प्रभावी कर दिया गया।

▶ अधिनियम की संरचना एवं अध्याय (Structure & Chapters of D&C Act, 1940)

अध्याय एवं धाराएं (Chapter & Sections) विषय वस्तु (Subject Matter)
Chapter I (Sec 1 - 4) General Definitions (परिभाषाएं); Section 3(a) में ASU Drugs की परिभाषा दी गई है।
Chapter II (Sec 5 - 7) DTAB (Drugs Technical Advisory Board), CDL (Central Drugs Laboratory) एवं DCC (Drugs Consultative Committee) से संबंधित।
Chapter III (Sec 8 - 15) Import of Drugs and Cosmetics (औषधियों एवं सौंदर्य प्रसाधनों का आयात)।
Chapter IV (Sec 16 - 33A) Manufacture, Sale and Distribution of Drugs and Cosmetics (विनिर्माण, विक्रय व वितरण)।
Chapter IV A (Sec 33B - 33O) Provisions related to Ayurvedic, Siddha and Unani (ASU) Drugs (आयुर्वेदिक, सिद्ध और यूनानी औषधियों से संबंधित विशिष्ट प्रावधान)।
Chapter V (Sec 33 - 38) Powers, Offences, Penalties and Miscellaneous (अधिकार, अपराध व दंड प्रावधान)।

▶ Chapter IV A - ASU औषधियों से संबंधित विशिष्ट धाराएं (Key Sections under Chapter IV A)

धारा (Section) विधिक प्रावधान एवं विवरण (Legal Provisions)
Section 33 B Provisions related with ASU drugs (ASU औषधियों पर इस अध्याय के लागू होने संबंधी प्रावधान)
Section 33-C ASU Drugs Technical Advisory Board (ASU-DTAB) का गठन (केंद्र सरकार के राजपत्र अधिसूचना द्वारा)
Section 33-D The ASU Drugs Consultative Committee (ASU-DCC) का गठन
Section 33-E Explanation about Misbranded ASU drugs (भ्रामक/मिथ्याछाप औषधियां)
Section 33-EE Explanation about Adulterated ASU drugs (अपमिश्रित औषधियां)
Section 33-EEA Explanation about Spurious ASU drugs (नकली/कूटरचित औषधियां)
Section 33-EEB Regulation of manufacture for sale of ASU drugs (विक्रय हेतु निर्माण का विनियमन)
Section 33-EEC Prohibition of manufacture and sale of certain ASU drugs (विशिष्ट ASU औषधियों के निर्माण व बिक्री पर प्रतिबंध - विहित लेबल न होने पर या बिना लाइसेंस निर्माण पर रोक। अपवाद: वैद्य अथवा हकीम जो केवल अपने व्यक्तिगत रोगियों के उपचार हेतु औषध बनाते हैं, उन्हें इससे छूट प्राप्त है)
Section 33-EED Power of Central Government to prohibit manufacture etc. of ASU drugs in public interest (जनहित में केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने की शक्ति)
Section 33 - I Penalties for manufacture, sale, etc., of ASU drugs in contravention of this Chapter (दंड प्रावधान)

▶ अधिनियम की अनुसूचियां (Schedules of Act) (Schedule I & Schedule II)

अनुसूची प्रावधान एवं प्रामाणिक ग्रंथ सूची
Schedule I
  • Authoritative Books (प्रामाणिक ग्रंथ) जिनके अनुसार शास्त्रीय औषधियां निर्मित होनी चाहिए:
  • 54 Ayurvedic Books (चरक संहिता, सुश्रुत, अष्टांग, रसतरंगिणी, भावप्रकाश, आदि)
  • 30 Siddha Texts (अगस्तियर, तिरुमुलार, आदि)
  • 14 Unani & Tibb Books (कराबादीन कदीरी, अल कानून, आदि)
Schedule II Standards of Imported Drugs, Patent or Proprietary Medicines, and drugs not included in Ayurvedic Pharmacopoeia of India (API)

▶ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स 1945 के तहत ASU प्रावधान (ASU Rules under D&C Rules, 1945)

भाग (Part) वर्णित विषय वस्तु (Subject Matter)
Part XVI Manufacture for sale of ASU drugs
Part XVI(A) Approval of institutions for carrying out tests on ASU drugs and raw materials
Part XVII Labelling, packing and limit of alcohol in ASU drugs (Rules 161, 161A, 161B)
Part XVIII Government Analysts and Inspectors for ASU drugs
Part XIX Standards of Ayurvedic, Siddha and Unani Drugs

▶ Rule 161 - लेबलिंग, पैकिंग एवं अल्कोहल सीमा (Rule 161 Specifics)

•
Rule 161 : कंटेनर या पैकेज पर सभी घटक द्रव्यों के नाम (वानस्पतिक नाम सहित), प्रयुक्त अंग, मात्रा व संदर्भ ग्रंथ प्रदर्शित होना अनिवार्य है।यदि Schedule E(1) की विषैली औषधि पड़ी हो तो Caution: 'To be taken under medical supervision' हिंदी व अंग्रेजी दोनों में लिखना अनिवार्य है।
•
Rule 161(A) : लेबलिंग एवं पैकिंग में छूट तथा ASU औषधियों के निर्यात (Export) संबंधी विशेष प्रावधान।
•
Rule 161(B) : Shelf life of ASU drugs (आयुर्वेदिक औषधियों की शेल्फ लाइफ / उपयोग अवधि निर्धारण)।

▶ आसवों में स्वजात अल्कोहल की सीमा एवं पैकिंग आकार (Self Generated Alcohol Limits & Packing Sizes)

आसव / योग (Asava / Arishta) अनुमत अल्कोहल सीमा
द्राक्षासव (Drakshasava) 5% से 10% स्वजात अल्कोहल
महाद्राक्षासव, अहिफेनासव, मृतसंजीवनी सुरा अधिकतम 16% स्वजात अल्कोहल (16% Alcohol)
औषधि का नाम (Drug Name) अधिकतम पैकिंग आकार (Maximum Packing Size)
अहिफेनासव (Ahiphenasava) अधिकतम 15 ml
कर्पूरासव (Karpurasava) अधिकतम 15 ml
मृगमदासव (Mrigamadasava) अधिकतम 15 ml
मृतसंजीवनी सुरा (Mritasanjivani Sura) अधिकतम 30 ml
महाद्राक्षासव (Mahadrakshasava) अधिकतम 120 ml

▶ सामान्य अनुसूचियां (General Schedules under D&C Rules) (Schedules C, E, F, H, J, T, Y)

अनुसूची (Schedule) विवरण (Description)
Schedule C Biological and special products
Schedule E / E(1) List of Poisonous substances under ASU systems
Schedule F Vaccines & Sera (14 Plant origin, 1 Animal origin, 7 Mineral origin)
Schedule H Prescription Drugs to be sold on RMP prescription only
Schedule J Diseases for the cure of which no drug may claim to prevent or cure (e.g. Blindness, Cancer, Cataract, Epilepsy)
Schedule T Good Manufacturing Practices (GMP) of Ayurvedic, Siddha and Unani Drugs
Schedule Y Requirements and guidelines for permission to import and / or manufacture of new drugs for sale or to undertake Clinical Trials

▶ Schedule T - ASU औषधियों हेतु GMP एवं न्यूनतम स्थान (GMP Schedule T Requirements)

•
लागू तिथि : 23 जून 2000 (23rd June 2000) से लागू।
•
5 P's : Focuses on 5 key elements (5 P's): People, Premises, Processes, Product, Procedure.
औषध निर्माण वर्ग / कल्पना (Dosage Form / Section) अपेक्षित न्यूनतम स्थान (Minimum Space Required)
संपूर्ण ASU औषधि विनिर्माण हेतु न्यूनतम कुल स्थान (Total Minimum Space) 1200 sq. ft (वर्ग फीट)
यूनानी औषधियों के निर्माण हेतु अतिरिक्त स्थान (For Unani Drugs) 1200 + 400 = 1600 sq. ft (400 वर्ग फीट अतिरिक्त)
अंजन, पिष्टी, वटी, गुटिका, पाक, अवलेह, मोदक, खंड, मरहम (Ointment), सुरा, अर्क, तैल, घृत, आश्च्योतन, कर्णबिन्दु, नासाबिन्दु, कज्जली, सुरमा, काजल, मुरब्बा, शरबत, Eye Drops 100 sq. ft (प्रत्येक वर्ग हेतु)
कूपीपक्व रसायन, पर्पटी, भस्म, सिंदूरकल्प, क्षार, लवण, पानक, सत्व, सिरप (Syrup), प्रवाही क्वाथ 150 sq. ft (प्रत्येक वर्ग हेतु)
चूर्ण, नस्य, आसव, अरिष्ट, दंतमंजन, लेप, क्वाथ चूर्ण, भट्टी कक्ष (Furnace/Boiler/Put) 200 sq. ft (प्रत्येक वर्ग हेतु)

▶ Food Safety and Standards (Ayurveda Aahara) Regulations, 2022 (Ayurveda Aahara Regulations, 2022)

•
आयुर्वेद आहार 24 माह तक के शिशुओं (Infants upto 24 months) हेतु अभिप्रेत नहीं है।
•
आयुर्वेद आहार का निर्माण केवल 'Schedule A' के प्रामाणिक ग्रंथों के आधार पर ही किया जाएगा।
•
खाद्य व्यवसाय संचालक (FBO) 'Schedule B' के अनुरूप निर्माण करेंगे।
•
Schedule C: List of Additives permitted in Ayurveda Aahara (अनुमत योजक)।
•
Schedule D: Microbiological Standards & Process Hygiene Criteria, Permissible levels of contaminants।
•
Schedule E: आधिकारिक Ayurveda Aahara Logo (लोगो) का रंग विन्यास व स्केलिंग।