🏛️ NIA Jaipur YEAR: 2007 Pages 859–868 • Ayurveda Sangrah

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA), जयपुर PGET

Complete solved entrance examination paper with official answer key and classical commentary annotations.

▶ Take CBT Mock Exam ⚡ 3D Flashcards
18 NIA Jaipur • Q#18
'कपोतवर्ण प्रतिमा' किस व्रण का लक्षण है –
(1) रूह्यमान व्रण
(2) दुष्टव्रण
(3) सम्यक रूढ़ व्रण
(4) शुद्ध व्रण
✅ सही उत्तर: विकल्प (1)
विवरण / व्याख्या: कपोतवर्णप्रतिमो यश्च न प्रस्रवेद् व्रणः (सु०सू० 23) - रूह्यमान व्रण।
19 NIA Jaipur • Q#19
सुश्रुतानुसार किस स्थान पर तिर्यक् छेदन किया जाना चाहिए –
(1) भ्रू व गण्ड
(2) गुद व मेढ्र
(3) अक्षि व ओष्ठ
(4) भ्रू, गण्ड एवं अक्षि (1 व 3 दोनों)
✅ सही उत्तर: विकल्प (4)
विवरण / व्याख्या: भ्रू, गण्ड, अक्षि, ओष्ठ आदि पर तिर्यक् छेदन प्रशस्त है (सु०सू० 5)।
20 NIA Jaipur • Q#20
'न च तुल्यगुणो दूष्यो न दोषः प्रकृतिर्भवेत्' किस प्रकार की व्याधि का द्योतक लक्षण है –
(1) सुख साध्य
(2) असाध्य
(3) कृच्छ्र साध्य
(4) याप्य
✅ सही उत्तर: विकल्प (1)
विवरण / व्याख्या: च०सू० 10/12 सुखसाध्य लक्षण।
21 NIA Jaipur • Q#21
निम्न में से विषचिकित्सा का उपक्रम है –
(1) पाचन
(2) लेखन
(3) वेणुबन्धन
(4) दीपन
✅ सही उत्तर: विकल्प (3)
विवरण / व्याख्या: चतुर्विंशति विष उपक्रमों में वेणुबन्धन सम्मिलित है (च०चि० 23)।
22 NIA Jaipur • Q#22
किस स्थिति में नस्य का प्रयोग सर्वथा निषिद्ध माना गया है –
(1) नव प्रतिश्याय
(2) अर्दित
(3) पक्षाघात
(4) शिरःशूल
✅ सही उत्तर: विकल्प (1)
विवरण / व्याख्या: नवप्रतिश्याय एवं आमावस्था में नस्य सर्वथा वर्ज्य है (च०सि० 3)।
23 NIA Jaipur • Q#23
आन्त्र पाचक रसों के द्वारा भोजन का पाचन किया जाता है, सामान्य pH मान कितना होता है –
(1) 6.5 से 7.0
(2) 7.5 से 8.0
(3) 8.0 से 8.5
(4) 8.5 से 9.0
✅ सही उत्तर: विकल्प (2)
विवरण / व्याख्या: Intestinal juice (Succus entericus) has an alkaline pH of 7.5 to 8.0.
24 NIA Jaipur • Q#24
'धमनी शैथिल्य' किस धातु के क्षय का लक्षण है –
(1) मांस क्षय
(2) रक्तक्षय
(3) रसक्षय
(4) मेदक्षय
✅ सही उत्तर: विकल्प (1)
विवरण / व्याख्या: मांसक्षये स्फिग्गण्डौष्ठोपस्थोरुकक्षोरः शैथिल्यं धमनीशैथिल्यं च (सु०सू० 15)।
25 NIA Jaipur • Q#25
'सर्वांग नेत्र गौरव' किस धातु की वृद्धि का विशिष्ट लक्षण है –
(1) रसवृद्धि
(2) मज्जावृद्धि
(3) स्वेदवृद्धि
(4) मेदोवृद्धि
✅ सही उत्तर: विकल्प (2)
विवरण / व्याख्या: मज्जावृद्धि में सर्वांगनेत्रगौरव एवं पर्वस्थूलता होती है (सु०सू० 15)।
26 NIA Jaipur • Q#26
'मेदोमांस ......... च' अर्श के प्रमुख दूष्य हैं –
(1) स्नायु
(2) क्लेद
(3) त्वक
(4) रक्त
✅ सही उत्तर: विकल्प (3)
विवरण / व्याख्या: त्वङ्मांसमेदांसि दूषयित्वा गुदकीलकान् (च०चि० 14/6)।
27 NIA Jaipur • Q#27
'......... पुष्टिकराणां श्रेष्ठः' अग्र्य द्रव्यों में कहा गया है –
(1) यथाकाल भोजन
(2) सुरा
(3) स्नान
(4) निवृतिः
✅ सही उत्तर: विकल्प (4)
विवरण / व्याख्या: निवृतिः पुष्टिकराणां श्रेष्ठा (च०सू० 25/40)।