🏛️ HPSC Haryana YEAR: 2001 Pages 559–560 • Ayurveda Sangrah

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) मेडिकल ऑफिसर परीक्षा

Complete solved entrance examination paper with official answer key and classical commentary annotations.

▶ Take CBT Mock Exam ⚡ 3D Flashcards
1 HPSC Haryana • Q#1
विधि शोणितीय अध्याय चरक सूत्रस्थान के किस चतुष्क में आता है –
(1) स्वस्थ चतुष्क
(2) अन्नपान चतुष्क
(3) योजना चतुष्क
(4) रोग चतुष्क
✅ सही उत्तर: विकल्प (3)
विवरण / व्याख्या: विधि शोणितीय अध्याय (च०सू० 24) योजना चतुष्क में आता है।
2 HPSC Haryana • Q#2
'सर्वदा सर्वभावानां......... वृद्धि कारणं' रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए –
(1) सामान्यं
(2) विशेषं
(3) समवायं
(4) गुणं
✅ सही उत्तर: विकल्प (1)
विवरण / व्याख्या: सर्वदा सर्वभावानां सामान्यं वृद्धिकारणम् (च०सू० 1/44)।
3 HPSC Haryana • Q#3
'.........अपृथग्भावो द्रव्यादीनां गुणैः सह' –
(1) सामान्यं
(2) विशेषं
(3) समवायो
(4) द्रव्यं
✅ सही उत्तर: विकल्प (3)
विवरण / व्याख्या: समवायोऽपृथग्भावो भूम्यादीनां गुणैर्मतः (च०सू० 1/50)।
4 HPSC Haryana • Q#4
आहार, निद्रा व ब्रह्मचर्य आयुर्वेद में क्या कहलाते हैं –
(1) त्रिस्तम्भ
(2) त्रिदण्ड
(3) त्रय उपस्तम्भ
(4) त्रिस्थूण
✅ सही उत्तर: विकल्प (3)
विवरण / व्याख्या: त्रय उपस्तम्भा इति- आहारः, स्वप्नो, ब्रह्मचर्यमिति (च०सू० 11/35)।
5 HPSC Haryana • Q#5
कर्म पुरुष / राशि पुरुष की तत्त्व गणना चरकानुसार होती है –
(1) एक धात्वात्मक
(2) षड्धात्वात्मक
(3) चतुर्विंशति तत्त्वात्मक
(4) उक्त सभी
✅ सही उत्तर: विकल्प (3)
विवरण / व्याख्या: राशि पुरुष चतुर्विंशतितत्त्वात्मक (24 तत्त्व) होता है।
6 HPSC Haryana • Q#6
'अहितेभ्योऽर्थेभ्यो मनोनिग्रहः' किस प्रकार की चिकित्सा है –
(1) दैवव्यपाश्रय
(2) युक्तिव्यपाश्रय
(3) सत्त्वावजय
(4) द्रव्यभूत
✅ सही उत्तर: विकल्प (3)
विवरण / व्याख्या: सत्त्वावजयः पुनरहितेभ्योऽर्थेभ्यो मनोनिग्रहः (च०सू० 11/54)।
7 HPSC Haryana • Q#7
चरक मतानुसार मन के दो विशिष्ट गुण कौन से हैं –
(1) अनेकत्व, अणुत्व
(2) एकत्व, अणुत्व
(3) स्वनिग्रह, इन्द्रियाभिग्रह
(4) ऊह्य, विचार
✅ सही उत्तर: विकल्प (2)
विवरण / व्याख्या: अणुत्वमथ चैकत्वं द्वौ गुणौ मनसः स्मृतौ (च०शा० 1/19)।
8 HPSC Haryana • Q#8
'शुभाशुभप्रवृत्ति निवृत्ति' में प्रमुख हेतु माने गये हैं –
(1) अध्यात्म द्रव्य
(2) अध्यात्म गुण
(3) द्रव्याश्रित कर्म
(4) उक्त सभी
✅ सही उत्तर: विकल्प (4)
विवरण / व्याख्या: उक्त सभी आत्मा एवं मन के व्यापार में सम्मिलित हैं।
9 HPSC Haryana • Q#9
'न च तुल्यगुणो दूष्यो न दोषः प्रकृतिर्भवेत्.........' किस प्रकार की साध्यता का लक्षण है –
(1) सुखसाध्य
(2) कृच्छ्रसाध्य
(3) याप्य
(4) प्रत्याख्येय
✅ सही उत्तर: विकल्प (1)
विवरण / व्याख्या: यह सुखसाध्य व्याधि का शास्त्रीय लक्षण है (च०सू० 10/12)।
10 HPSC Haryana • Q#10
'नख लोम विध्वंसन' किस कृमि का विशिष्ट लक्षण है –
(1) मलज कृमि
(2) पुरीषज कृमि
(3) रक्तज कृमि
(4) कफज कृमि
✅ सही उत्तर: विकल्प (3)
विवरण / व्याख्या: रक्तज कृमियों के प्रकोप से नख, केश, लोम विध्वंसन होता है।
11 HPSC Haryana • Q#11
कृमियों के हेतु, आकार, वर्ण, नाम, प्रभाव व चिकित्सा को चरक ने क्या नाम दिया है –
(1) निदान संग्रह
(2) सप्तको गण
(3) रूप संग्रह
(4) चिकित्सा संग्रह
✅ सही उत्तर: विकल्प (2)
विवरण / व्याख्या: चरक ने विमानस्थान 7 में इसे कृमियों का 'सप्तको गण' कहा है।